Government Jobs in Rajasthan Budget 2013
शिक्षा,चिकित्सा,कृषि सहित अन्य विभागों में करीब 1 लाख 65 हजार नौकरियों की घोषणा की गई है।मेडिकल क्षेत्र में नौकरियां
चिकित्सा विभाग में 20 हजार चिकित्सकों,नर्सिगकर्मियों,लैब टेक्निशियनों और एएनएम की भर्ती की जाएगी। इसके अलावा 1 हजार 301 चिकित्सा अधिकारियों और 258 दंत चिकित्सकों की नियुक्ती होगी।
मेडिकल कॉलेजों में एक हजार 175 नवीन पदों पर भर्ती होगी। नर्सिग संवर्ग के 4 हजार 475 नवीन पद सृजित किए जाएंगे। नि:शुल्क जांच योजना के क्रियान्वयन के लिए 2 हजार पदों पर भर्ती होगी। 300 आयुर्वेदिक चिकित्सकों,75 होम्योपैथिक चिकित्सक और 125 यूनानी चिकित्सकों की भर्ती होगी। अनुसूचित क्षेत्र में 3 हजार 500 नई स्वास्थ्य सहयोगिनियों की भर्ती होगी।
शिक्षा विभाग में नौकरियां
2 हजार संस्कृत शिक्षक
5 हजार शारिरीक शिक्षक
20 हजार तृतीय श्रेणी शिक्षक
10 हजार सेकैण्ड ग्रेड शिक्षक
उर्दू के 1 हजार व्याख्याता
हिन्दी के 1 हजार 500 व्याख्याता
अंग्रेजी के 1 हजार 200 व्याख्याता
अन्य विषयों के 2 हजार व्याख्याता
2 हजार सेकैण्ड ग्रेड उर्दू शिक्षक
मदरसों में 1 हजार 500 शिक्षा सहयोगी
मदरसों में 1 हजार 500 कम्प्यूटर पैराटीचर्स
बाबूओं की भर्ती
6 हजार मिडल स्कूलों में 6 हजार कनिष्ठ लिपिक
1 हजार सेकैण्डरी स्कूलों में 1 हजार वरिष्ठ लिपिक
ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में 150 कनिष्ठ लिपिक
351 वरिष्ठ लिपिक,437 एसडीआई
40 हजार शैक्षिक सहायकों की भर्ती
10 हजार प्रबोधकों की भर्ती होगी
आंगनबाडियों में प्री स्कूल शिक्षकों की भर्ती
पुलिस विभाग में 12 हजार कांस्टेबलों की भर्ती
600 नए जेल कर्मियों की भर्ती होगी
641 पटवारियों की भर्ती होगी
1 हजार 424 भू अभिलेख निरीक्षकों की भर्ती होगी
एग्रीकल्चर सेक्टर में नौकरियां
1 हजार 500 कृषि पर्यवेक्षकों की भर्ती
300 सहायक कृषि अधिकारियों की भर्ती
रोडवेज में 1हजार 20 ड्राइवरों और 186 कंडेक्टरों की भर्ती
जनजाति विभाग की ओर से संचालित 100 से अधिक क्षमता वाले हॉस्टलों में एक रसोईये का एक पद
नगर निगमों,न्यासों प्राधिकरणों एवं नगर नियोजन विभाग में 3 हजार 500 प्रशासनिक एवं तकनीकी पदों का सृजन होगा
0 comments :
Post a Comment